Table of Contents
Maruti Ciaz Finance Plan In Hindi | प्रतिमाह 20419 रुपये में घर ले जाएं Maruti की यह Sedan, बेहतरीन फीचर्स के साथ शानदार माइलेज
Maruti Ciaz Finance Plan In Hindi : परिवार के लिए बड़ी साइज की कार लेना हर किसी का सपना होता है। Maruti की Ciaz इस सेगमेंट में किफायती कीमत वाली कार है। 1 जनवरी से 31 अक्टूबर तक Ciaz की अब तक कुल 7119 यूनिट्स बिक चुकी हैं। यह कार सात अलग-अलग वेरिएंट में आती है। इतना ही नहीं इसमें 10 कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं। बाजार में इसका मुकाबला Honda City, Hyundai Verna, Skoda Slavia और Volkswagen Virtus जैसी कारों से है। पिछले अक्टूबर में इस कार की कुल 695 यूनिट्स बिकीं।
बच्चों की सेफ्टी के लिए धाकड़ फीचर
कंपनी इस कार में 510 लीटर का बड़ा बूट स्पेस देती है। जिससे लंबे रूट पर ज्यादा सामान के साथ आसानी से सफर किया जा सकता है। यह कार दो ट्रांसमिशन में आती है, मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों। कार में पीछे की सीट पर बच्चों की सुरक्षा के लिए ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज है, जो अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में चोट लगने के जोखिम को कम करता है। इसमें हिल होल्ड असिस्ट है। यह फीचर स्वचालित रूप से काम करता है और चढ़ाई पर कार को नियंत्रित करने में मदद करता है।
1.07 लाख रुपये का डाउन पेमेंट
इस कार को आप 1.07 लाख रुपये की डाउनपेमेंट देकर खरीद सकते हैं। इस लोन योजना में आपको 9.8 प्रतिशत ब्याज दर के साथ 5 साल तक प्रति माह 20419 रुपये का भुगतान करना होगा। आपको बता दें कि आप मासिक किस्त को डाउन पेमेंट के हिसाब से बदल सकते हैं। लोन के बारे में अधिक जानकारी के लिए आपको नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा। यह कार 9.30 लाख रुपये एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर आती है। कार के टॉप मॉडल को 12.29 लाख रुपये एक्स-शोरूम पर पेश किया जा रहा है। यह पांच सीटर सेडान कार है। इसमें 20.65 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। यह चार अलग-अलग ट्रिम्स में उपलब्ध है। कार में 5 स्पीड ट्रांसमिशन है। इस कार में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स हैं।
Maruti Ciaz Key Specifications
₹ 9.30 – 12.45 Lakh | |
Petrol | |
Manual, Automatic (TC) | |
1462 cc | |
20.04 – 20.65 km/l | |
4 Star (ASEAN NCAP) | |
170 mm | |
0 – 10 Weeks | |
2 Years or 40000 km | |
5 People | |
4490 mm L X 1730 mm W X 1485 mm H | |
43 litre |
ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए हमसे संपर्क करें आपको पूरी गाइड मिलेगी
Contact me: [email protected]/ 9309373489
NO: 1 हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Talkaaj.com (बात आज की)
(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Talkaaj (बात आज की) पर , आप हमें Facebook, Twitter, Instagram, Koo और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)