सिर्फ 5555 रूपये में घूमिये ये खूबसूरत देश | सिर्फ 5,555 रुपये में वियतनाम घूमने का मौका | Opportunity to Visit Vietnam For Just Rs 5555
Visit Vietnam For Just Rs 5555 |इस ऑफर के तहत यात्रियों को 15 मई, 2023 से 25 अक्टूबर, 2023 तक हर सोमवार, मंगलवार और बुधवार को 5555 रुपये की यह सुपर डील मिलेगी।
अगर आप गर्मी की छुट्टियों में गोवा, मुंबई या केरल जाने की सोच रहे हैं तो हम आपको बता दें कि विदेश घूमना आपके लिए बेहतर होगा, सस्ता पड़ेगा। वियतनाम की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन, VietJet ने विशेष रूप से भारतीयों के लिए डिज़ाइन किए गए प्रमोशन की घोषणा की है। इसके तहत Vietjet महज 5,555 रुपये में यात्रियों को हवाई टिकट की पेशकश कर रही है।
इस ऑफर के तहत यात्रियों को 15 मई, 2023 से 25 अक्टूबर, 2023 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार और बुधवार को 5555 रुपये का यह सुपर डील मिलेगा, जिसमें वे सबसे कम कीमत पर टिकट खरीद सकेंगे। बता दें कि इसमें भारत और वियतनाम में छुट्टियों को छोड़कर बाकी सभी दिनों में यह फायदा मिलेगा।

वियतजेट द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज के अनुसार, यात्री वियतनाम (HCMC/Hanoi) और भारत (Mumbai/New Delhi/Ahmedabad) को जोड़ने वाले सभी मार्गों के लिए वियतजेट एयर मोबाइल ऐप औरwww.vietjetair.comपर ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफर 1 अगस्त, 2023 से 15 दिसंबर, 2023 तक की उड़ानों पर उपलब्ध है।
इसके अलावा, 10 मई से 15 अगस्त, 2023 के बीच फ्लाइट टिकट खरीदने वाले यात्रियों को 350 रुपये [लगभग 100,000 VND ] का ई-वाउचर मिल सकता है। इस ई-वाउचर को वियतनाम में सभी घरेलू उड़ानों औरVietjetके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर अअगले फ्लाइट टिकट खरीदने के दौरान रिडीम कराया जा सकता है और यह 10 अगस्त से 31 दिसंबर, 2023 तक वैध रहेगा।

इसके अलावा, वियतजेटस्कायजॉय रिवार्ड प्रोग्राम में शामिल होने वाले सदस्य 500 स्कायपॉइंट्स पाएंगे। यात्री स्कायजॉय एप्लीकेशन याhttps://skyjoy.vietjetair.com/पर वियतजेट फ्लाइट टिकट्स और दुनियाभर के 250 से ज्यादा कलनरी, खरीदारी एवं ट्रैवेल ब्राण्ड्स में रिडीम कर ज्यादा का फायदा उठा सकते हैं।
Related Articles:-
READ ALSO |इन 60 देशों में बिना वीजा (VISA) के जा सकते है भारतीय, जानें कोन से देश है
READ ALSO |दुनिया (World) के इस देश में जेलें तो हैं लेकिन एक भी कैदी नहीं, सारी जेलें खाली
READ ALSO |इन 5 देशों में डॉलर जितना मजबूत है Indian Rupee , जेब में रखें 30 से 40 हजार और विदेश जाएं!
Posted by TalkAaj.com

NO: 1 हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Talkaaj.com (बात आज की)
Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information?? | |
| Click Here | |
| Facebook Page | Click Here |
| Click Here | |
| Telegram | Click Here |
| Koo | Click Here |
| Click Here | |
| YouTube | Click Here |
| ShareChat | Click Here |
| Daily Hunt | Click Here |
| Google News | Click Here |













