क्या आपने नीले रंग का आधार कार्ड (Blue Aadhaar Card) देखा है? किसके लिए है जरूरी, जानिए- कैसे करें अप्लाई
About Blue Aadhaar Card: नीले रंग का 12 अंकों का आधार 5 साल या उससे कम उम्र के बच्चों के लिए बनाया जाता है। यह 5 साल बाद अमान्य हो जाता है, इसे फिर से अपडेट करना होगा।
क्या आपने कभी अपने आधार कार्ड (Aadhaar Card) का रंग देखा है, यह किस रंग का है? दरअसल आधार कार्ड (Aadhaar Card) मुख्य रूप से दो तरह के होते हैं। आमतौर पर आधार कार्ड सफेद कागज पर काले रंग में छपे होते हैं। लेकिन जब यह आधार कार्ड बच्चों (Child Aadhar Card) के लिए बनाया जाता है तो इसका रंग बदल जाता है.
यूआईडीएआई द्वारा बच्चों के लिए जब आधार कार्ड जारी किया जाता है तो उसका रंग नीला होता है। नीले रंग वाले आधार कार्ड (Blue Aadhaar Card) को ‘Bal Aadhar’ भी कहा जाता है। यूआईडीएआई के मुताबिक नवजात बच्चे का आधार कार्ड (Aadhaar Card) बर्थ डिस्चार्ज सर्टिफिकेट और माता-पिता के आधार कार्ड के जरिए बनता है। यह भी पढ़िए | Aadhar Card Franchise : आधार कार्ड फ्रेंचाइजी कैसे खोलें, क्या है प्रक्रिया, कितना खर्चा – कितनी कमाई, सारी जानकारी यहां है
नीले रंग के Aadhaar Card के बारे में
नीले रंग का 12 अंकों का आधार 5 साल या उससे कम उम्र के बच्चों के लिए बनाया जाता है। यह 5 साल बाद अमान्य हो जाता है, इसे फिर से अपडेट करना होगा।
नियम के मुताबिक नवजात बच्चे के आधार का इस्तेमाल 5 साल की उम्र तक किया जा सकता है। अपडेट 5 साल बाद करना होता है। अद्यतन न होने पर यह निष्क्रिय हो जाता है। 5 साल के बाद जब बच्चा 15 साल का हो जाता है तो बायोमेट्रिक अपडेट करवाना होता है। यह भी पढ़िए | घर बैठे Aadhaar Card में बदलें नाम, जन्म तिथि व एड्रेस, सीखें ये आसान तरीका
UIDAI के मुताबिक, बच्चे के 5 साल पूरे होने पर आपको उसका बायोमेट्रिक अपडेट (Biometric Update) करवाने के लिए नजदीकी आधार केंद्र पर जाना होगा। नवजात बच्चे का फिंगरप्रिंट (Fingerprint) नहीं लिया जाता है। लेकिन जब बच्चा 5 साल का हो जाएगा तो आधार को अपडेट करना होगा।
नीला आधार कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया
अपने बच्चे को अपने साथ नामांकन केंद्र ले जाएं। वहां नामांकन के लिए फॉर्म भरें और सबमिट करें। एक दस्तावेज के तौर पर अभिभावक को अपना आधार कार्ड (Aadhaar Card) देना होगा। आपको एक फ़ोन नंबर प्रदान करने के लिए कहा जाएगा जिसके तहत नीला आधार कार्ड जारी किया जाएगा। नीले आधार में बायोमेट्रिक जानकारी की आवश्यकता नहीं है, केवल एक फोटो क्लिक की जाएगी। दस्तावेज़ सत्यापित होने के बाद एक संदेश आएगा। सत्यापन के 60 दिनों के भीतर आपके बच्चे को Blue Aadhaar Card जारी कर दिया जाएगा।
5 साल बाद आधार अपडेट करने की प्रक्रिया
बच्चों के लिए यह अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट बिल्कुल मुफ्त है। इसके लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। आइए जानते हैं, आप अपने बच्चे का आधार कैसे बनवा सकते हैं या अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए एक बार आपको अपने नजदीकी आधार केंद्र में जाना होगा। यह भी पढ़िए| Aadhaar Card Photo Update: आधार कार्ड में फोटो पसंद नहीं है? तो जल्दी से इस तरह लगाएं अपनी पसंदीदा फोटो , जानिए प्रोसेस
आधार केंद्र पर बुक करें अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए, आपको UIDAI की वेबसाइट https://appointments.uidai.gov.in/easearch.aspx पर जाना होगा। यहां बुक अपॉइंटमेंट पर क्लिक करें। इसके बाद लोकेशन डिटेल्स भरें और Proceed to Book an appointment पर क्लिक करें।
सभी विवरणों को सत्यापित करने के बाद अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपको सभी मूल दस्तावेजों के साथ Aadhar enrolment centre में जाना होगा।
गौरतलब है कि नवजात यानी 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए आधार कार्ड बनवाने के लिए किसी मापदंड को पूरा करने की जरूरत नहीं है। इसमें बायोमेट्रिक डाटा की भी जरूरत नहीं होगी। माता-पिता के आधार पर आधार की प्रोसेसिंग और प्रमाणीकरण किया जाएगा। बच्चे का आधार सत्यापन माता-पिता की जनसांख्यिकी और फोटो से ही किया जाएगा। यह भी पढ़िए| UPI पेमेंट कर देगा बर्बाद! अगर आप भी कर रहे हैं ये 5 गलतियां; पढ़ें और सतर्क रहें
ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट Talkaaj.com के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें ।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…
Posted by Talkaaj
?? Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information?? |
|
Click Here | |
? Facebook Page | Click Here |
Click Here | |
? Telegram Channel | Click Here |
? Koo | Click Here |
Click Here | |
? YouTube | Click Here |
? ShareChat | Click Here |
? Daily Hunt | Click Here |
? Google News | Click Here |