India Richest Woman: भारतीय की सबसे अमीर महिला कौन है यहां जानिए इसका जवाब
India’s Richest Woman: क्या आप जानते हैं भारत की सबसे अमीर महिला कौन है? एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा (Roshni Nadar Malhotra) भारत की सबसे अमीर महिला बनी हुई हैं। साल 2021 में उनकी कुल संपत्ति 54 फीसदी बढ़कर 84,330 करोड़ रुपये हो गई।
India’s Richest Woman: क्या आप जानते हैं भारत की सबसे अमीर महिला कौन है? एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा भारत की सबसे अमीर महिला बनी हुई हैं। साल 2021 में उनकी कुल संपत्ति 54 फीसदी बढ़कर 84,330 करोड़ रुपये हो गई। कोटक प्राइवेट बैंकिंग-हुरुन सूची के अनुसार, लगभग एक दशक पहले निवेश बैंकिंग छोड़कर ब्यूटी ब्रांड नायका शुरू करने वाली फाल्गुनी नायर 57,520 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ स्व-निर्मित महिलाओं में सबसे आगे हैं।
आपके लिए | द्रौपदी मुर्मू कौन हैं? द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography in Hindi
जानिए कौन है सबसे अमीर महिला?
बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक 2021 के दौरान 59 वर्षीय नायर की संपत्ति में 963 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. वह भारत की दूसरी सबसे अमीर महिला हैं. रोशनी नादर मल्होत्रा (40) एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नादर (Shiv Nadar) की बेटी हैं।
समीक्षाधीन अवधि के दौरान बायोकॉन की किरण मजूमदार-शॉ (Biocon’s Kiran Mazumdar-Shaw’s) की कुल संपत्ति 21 प्रतिशत घटकर 29,030 करोड़ रुपये रह गई। वह देश की तीसरी सबसे अमीर महिला हैं। कोटक प्राइवेट बैंकिंग-हुरुन सूची में भारत में पैदा हुई या पली-बढ़ी और सक्रिय रूप से अपने स्वयं के व्यवसायों का प्रबंधन करने वाली 100 महिलाएं शामिल थीं।
आपके लिए | बिल गेट्स जीवनी इन हिंदी- Bill gates biography in hindi
जीडीपी में इन महिलाओं का योगदान
सूची में शामिल इन 100 महिलाओं की कुल संपत्ति 2021 में 53 प्रतिशत बढ़कर 4.16 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो 2020 में 2.72 लाख करोड़ रुपये थी। ये महिलाएं भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में दो प्रतिशत का योगदान करती हैं। सूची में दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा 25 महिलाएं हैं। इसके बाद मुंबई (21) और हैदराबाद (12) का स्थान है।
आपके लिए | रतन टाटा की जीवनी -Biography Of Ratan Tata In Hindi
सूचि में किन-किन को मिला स्थान?
उद्योगों की बात करें तो भारत की शीर्ष 100 सबसे अमीर महिलाओं में से 12 फार्मास्युटिकल क्षेत्र से हैं, 11 स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र से और नौ उपभोक्ता सामान क्षेत्र से हैं। अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज की चार महिलाओं ने सूची में जगह बनाई। भोपाल स्थित जेटसेटगो की कनिका टेकरीवाल (33 वर्ष) इस सूची में सबसे कम उम्र की महिला हैं। इस सूची में तीन पेशेवर प्रबंधक भी शामिल हैं- पेप्सिको के साथ इंद्रा नूयी, एचडीएफसी के रेणु सूद कर्नाड और कोटक महिंद्रा बैंक के शांति एकंबरम।
आपके लिए | मुकेश अंबानी की जीवनी – Biography of Mukesh Ambani in hindi
Edited by :- ppsingh
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…
Posted by Talkaaj
?? Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information?? |
|
Click Here | |
? Facebook Page | Click Here |
Click Here | |
? Telegram Channel | Click Here |
? Koo | Click Here |
Click Here | |
? YouTube | Click Here |
? ShareChat | Click Here |
? Daily Hunt | Click Here |
? Google News | Click Here |