Kanya Sumangala Yojana Ki Jankari Hindi Mein : सरकार बेटियों को दे रही है 15 हजार रुपये, ऐसे उठाएं फायदा
Kanya Sumangala Yojana Registration Process: सरकार द्वारा बेटियों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें पालन-पोषण से लेकर शिक्षा और विवाह तक की योजनाएं शामिल हैं।
How To Register For Kanya Sumangala Yojana: अगर आप भी एक बेटी के पिता हैं तो आप भी सरकार द्वारा बेटी के लिए मिले 15 हजार रुपए का लाभ उठा सकते हैं। लड़कियों के लिए सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें परवरिश से लेकर पढ़ाई और शादी तक कई योजनाएं हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही ऐसी ही एक योजना का नाम है कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana)।
Summary of UP Kanya Sumangala Yojana 2022-23
योजना का नाम | MukhyaMantri Kanya Sumangla Yojana (MKSY) |
विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश |
योजना का नाम हिंदी में | मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना |
उद्देश्य | उत्तर प्रदेश की बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करना तथा उनके भविष्य को उज्जवल बनाना। |
बजट | 1200 करोड़ रुपए |
Year | 2022 |
किस्ते | 6 |
Scheme Launched Date | 25 October, 2019 |
Official website | https://mksy.up.gov.in |
Eligibility Criteria: MukhyaMantri Kanya Sumangla Yojana 2022
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन हेतु पात्रता / योग्यता शर्ते की जानकारी निचे दी गयी है:
- निवासी: आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए। (Domicile Required)
- इस योजना का लाभ अधिकतम एक परिवार की दो लड़कियां ही उठा सकती हैं।
- वार्षिक आय: आवेदक या उसके परिवार की कुल आय 03 लाख या इससे अधिक नहीं होनी चाहिए।
- जुड़वाँ बेटियां: यदि किसी परिवार में जुड़वाँ बेटियां हुई है तो वो भी इस योजना का लाभ ले सकते है। इस स्थिति में एक परिवार की तीन बेटियों को इस योजना का लाभ मिलेगा, दो जुड़वा बेटियां और एक एकल बेटी।
- गोद ली गयी: यदि कोई परिवार अनाथ बच्चियों को गोद लेता है तो वह भी इस योजना का लाभ ले सकते है। और इसके साथ परिवार की दो और लड़कियाँ भी कन्या सुमंगला योजना का लाभ ले सकते है। इस प्रकार उस परिवार में 4 लड़कियां इस योजना का लाभ उठा पाएंगी।
कन्या सुमंगला योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- पासपोर्ट-साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- अधिवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
- बैंक अकाउंट विवरण
- यदि बेटी गोद ली है तो गोद लेने का प्रमाण पत्र
- अभिभावक पहचान पत्र (Parents ID Card)
- निवास पता प्रूफ (Address Proof)
दो बेटियां ले सकती हैं योजना का लाभ
कन्या सुमंगला योजना के तहत सरकार बेटियों को 15 हजार रुपये दे रही है। सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ एक परिवार की दो बेटियां उठा सकती हैं। बेटी की बेहतर परवरिश और शिक्षा को देखते हुए सरकार यह पैसा छह किस्तों में देती है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बेटियों की देखभाल के लिए 15,000 रुपये की राशि प्रदान करती है।
आपके लिए | बीमा कितने प्रकार के होते हैं? | Insurance Kitne Prakar Ke Hote Hain?
14 लाख बेटियों को दिया गया लाभ
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया था कि यूपी में बेटियों के लिए कन्या सुमंगला योजना को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में करीब 14 लाख बेटियों को योजना का लाभ दिया जा चुका है. योजना का लाभ ऐसे परिवारों को मिलता है जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम है। तीन लाख से कम आय वाले माता-पिता बेटी के जन्म के बाद योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कन्या सुमंगला योजना की 6 किश्ते
श्रेणी के प्रकार | दी जाने वाली धनराशि |
श्रेणी 1 – कन्या के 1 अप्रैल 2019 या इसके बाद जन्म होने पर तथा इस योजना के तहत कन्या के लिए आवेदन जन्म से लेकर 6 माह के अंदर करना होगा | 2000 रूपये की धनराशि दी जाएगी| |
श्रेणी 2 – कन्या के एक वर्ष के तक के पूर्ण टीकाकरण के उपरांत | 1000 रूपये की धनराशि दी जाएगी | |
श्रेणी 3 – कन्या के कक्षा 1 में प्रवेश लेने पर | 2000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी | |
श्रेणी 4 – कन्या के कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर | 2000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी | |
श्रेणी 5 – इसके बाद कक्षा 9 में प्रवेश लेने के उपरांत | 3000 रूपये की धनराशि |
श्रेणी 6 – कक्षा 10 /12 वी उत्तीर्ण करके चालू शैक्षिणिक सत्र के दौरान स्नातक /डिग्री या कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर | 5000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी | |
पहली किश्त में मिलेंगे 2,000 रुपये
इस योजना में सबसे पहले आपको बेटी का खाता डाकघर में खुलवाना होगा। जन्म के बाद पहली किस्त 2,000 रुपये है। दूसरी किस्त के रूप में 1,000 टीकाकरण के बाद उपलब्ध है। बेटियों के प्रथम श्रेणी में प्रवेश करने पर 2000 रुपये की तीसरी किस्त मिलती है।
ग्रेजुएशन में एडमिशन पर 5000 रुपये
इसके बाद यदि बेटियां छठी कक्षा में प्रवेश लेती हैं तो उन्हें चौथी किस्त के 2,000 रुपये मिलते हैं। वहीं, 9वीं क्लास में एडमिशन लेने पर पांचवीं किस्त के 3,000 रुपये मिलते हैं. इस तरह अब तक कुल 10 हजार रुपये हो गए। इसके बाद बाकी बचे 5000 रुपये 10वीं-12वीं पास करने के बाद ग्रेजुएशन या डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए मिलते हैं.
ऐसे करना होगा योजना का रजिस्ट्रेशन
सबसे पहले https://mksy.up.gov.in/women_welfare/index.php पर जाएं।
यहां लॉग इन करें और टर्म एंड कंडीशन के नीचे दिए गए I Agree बॉक्स पर टिक करके जारी रखें पर क्लिक करें।
यहां एक नया वेबपेज खुलेगा, इसके बाद मांगी गई जानकारी को ध्यान से भरें।
विवरण भरने के बाद कैप्चा कोड दर्ज करें और ओटीपी के लिए क्लिक करें।
अब मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें। इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
Important Links – UP Kanya Sumangala Yojana 2022-23
आवेदन फॉर्म | Direct Apply Online Link | Click Here |
Citizen Notification | Click Here |
Kanya Sumangla Yoajana (MKSY) Application Form |
Click Here |
Official website | Click Here |
FAQs – MukhyaMantri Kanya Sumangla Yojana (MKSY) 2022
प्रश्न: मुख्यमंत्री सुमंगला योजना 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते है क्या?
उत्तर: हाँ, इसके लिए आप ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते है| इसके लिए आपको ऑफलाइन एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा और सभी जरुरी दस्तावेजों के साथ खंड विकास अधिकारी (विकास खंड अधिकारी), एसडीएम, परिवीक्षा अधिकारी, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी आदि के कार्यालय में जमा करना होगा।
प्रश्न: कन्या सुमंगला योजना Status कैसे देखें?
उत्तर: आपके आवेदन फॉर्म की स्थिति जाने के लिए आपको MKSY की वेबसाइट पर Login कर प्राप्त कर सकते है।
प्रश्न: कन्या सुमंगला योजना का पैसा कब आएगा?
उत्तर: इस योजना का पैसा छः श्रेणियों में आएगा| सबसे पहले कन्या के जन्म पर, दूसरी श्रेणी कन्या के टीकाकरण पर, श्रेणी 3 – कन्या के कक्षा 1 में प्रवेश लेने पर – 2000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी | श्रेणी 4 – कन्या के कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर – 2000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी | श्रेणी 5 – इसके बाद कक्षा 9 में प्रवेश लेने के उपरांत – 3000 रूपये की धनराशि और श्रेणी 6 इसके बाद हाईस्कूल (10th) पास करने पर 7,000 रुपये प्रदान किये जाएंगे और इण्टरमीडिएट (12th) की परीक्षा पास करने पर 8,000 रुपये बालिका के खाते में डाले जाएंगे।
प्रश्न: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना list कब जारी की जाएगी?
उत्तर: MKSY लाभार्थी लिस्ट आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाँच कर सकते है।
प्रश्न: कन्या सुमंगला योजना के लिए कब तक आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: इस योजना के लिए आवेदन प्रत्येक श्रेणी के लाभ पाने के लिए अलग से आवेदन कर सकते हैं। उदाहरण के तोर पर यदि आवेदक प्रथम श्रेणियों के लाभ हेतु किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पता तो वह सीधे श्रेणी 3 में कक्षा प्रथम में प्रवेश के समय इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता हैं।
RELATED ARTICLES
आपके लिए | Life Insurance: There are 8 types of policies available, take a plan according to your need
आपके लिए | LIC Scheme: जमा करें मात्र 121 रुपये, बेटी की शादी के लिए 27 लाख दे रही है LIC’
आपके लिए | Digital Seva Kendra : डिजिटल सेवा केंद्र के साथ जीरो लागत पर बिजनेस शुरू करें
आपके लिए | Pradhan Mantri Awas Yojana 2022 | प्रधानमंत्री आवास योजना की पूरी जानकारी
आपके लिए | E-Shram Card : श्रम कार्ड धारक मजदूर को मिलेगी हर महीने 3000 की पेंशन, जानिए ई-श्रमिक कार्ड के फायदे
आपके लिए | सरकार देगी आपको 5 हजार रुपए, पति-पत्नी हैं तो मिलेंगे 10 हजार, जानिए कौन सी स्कीम हैं।
आपके लिए | Sukanya Samriddhi Yojana के बदले 5 नियम, अब लड़की का भविष्य संवारना हुआ आसान!
आपके लिए | SBI खाताधारकों के लिए खुशखबरी! मात्र 342 रुपये में पाएं 4 लाख का बंपर बेनिफिट, जानिए कैसे
आपके लिए | Mukhyamantri Digital Seva Yojana: महिलाओं को मुफ्त में मिलेगा स्मार्ट फोन, जानें पूरी जानकारी
आपके लिए | बेटी (Daughter) के लिए तैयार करें 50 लाख का फंड, सिर्फ 7 साल करना होगा निवेश, जानिए क्या है योजना?
आपके लिए | SBI खाताधारकों के लिए खुशखबरी! मात्र 342 रुपये में पाएं 4 लाख का बंपर बेनिफिट, जानिए कैसे
ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट Talkaaj.com के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें ।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…
Posted by Talkaaj.com
???????? Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information???????? |
|
Click Here | |
???? Facebook Page | Click Here |
Click Here | |
???? Telegram | Click Here |
???? Koo | Click Here |
Click Here | |
???? YouTube | Click Here |
???? Google News | Click Here |
2 thoughts on “Kanya Sumangala Yojana: सरकार बेटियों को दे रही है 15 हजार रुपये, ऐसे उठाएं फायदा”
इसमे बहुत सारे अच्छी इन्फॉर्मेशन दे गई जो युजफुल रहेगी ब्लॉग बहुत पसंद आ गया.Thank you so much
welcome aap aage or share kar skte ho thanks