Online Passport Apply | घर बैठे बनाएं Passport, जानें पूरा प्रोसेस
Passport application: आज हम उन लोगों को एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं जो Passport बनवाना चाहते हैं, जिसकी मदद से आप घर बैठे पासपोर्ट के लिए आवेदन भेज सकते हैं.
How To Apply for Passport by online application: अगर आप पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो अब यह प्रक्रिया आसान हो गई है। आपको बता दें कि सरकार ने एमपासपोर्ट सेवा मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया था जिसके जरिए पासपोर्ट के लिए आवेदन किया जा सकता है। आप भी चाहें तो इस प्रक्रिया के जरिए पासपोर्ट बनवा सकते हैं। यह न केवल आसान है बल्कि आप परेशानी से भी बच सकते हैं।
इस ऐप की मदद से भारत में कहीं से भी Passport बनाया जा सकता है। अगर आप भी पासपोर्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं और चाहते हैं कि पूरी प्रक्रिया आसानी से हो जाए तो आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि यह कैसे करना है।
दरअसल हम आपको इस खबर में बताने जा रहे हैं कि कैसे आप mPassport Seva एप से नया पासपोर्ट बनवा सकते हैं। दरअसल, कुछ लोग पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया को काफी जटिल मानते हैं, सच तो यह है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। अगर आप प्रक्रिया जानते हैं तो आप देश के किसी भी हिस्से से पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसका प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप।
ऐसे कर सकते हैं Passport बनवाने के लिए आवेदन
- सबसे पहले आपको mPassport Seva ऐप डाउनलोड करना होगा।
- अब आपको ऐप को ओपन करना है और न्यू यूजर रजिस्टर पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको ड्रॉप-डाउन मेन्यू से पासपोर्ट ऑफिस को सेलेक्ट करना होगा।
- यहां आपकी व्यक्तिगत जानकारी पूछी जाती है, जिसे आपको दर्ज करना होगा।
- अब यूनिक लॉग इन आईडी डालें।
- अब आपको अपना पासवर्ड बनाना है।
- कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपके खाते को सक्रिय करने के लिए पासपोर्ट कार्यालय द्वारा आपके ईमेल पते पर एक सत्यापन लिंक भेजा जाता है।
- यूजर्स को इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आवेदक को एक नए वेबपेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा और पुष्टि के लिए लॉगिन आईडी दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।
- खाता सत्यापित होने के बाद, आवेदक को ऐप को बंद करना होगा और इसे फिर से लॉन्च करना होगा।
- इसके बाद पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति को मौजूदा यूजर टैब पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपना लॉगिन विवरण भरना होगा और आईडी, कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको Apply for fresh passport ऑप्शन को सेलेक्ट करना है और उस पर क्लिक करना है।
- यहां आपको फॉर्म भरना होगा और प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- अब आपको अपनी फीस देनी होगी।
- इसके बाद आपके दस्तावेजों का सत्यापन हो जाएगा और आपको पासपोर्ट केंद्र पर जाना होगा।
आपके लिए | UPI पेमेंट कर देगा बर्बाद! अगर आप भी कर रहे हैं ये 5 गलतियां; पढ़ें और सतर्क रहें
आपके लिए | 10 मिनट में बन जाएगा PAN Card, चार चरणों में जानिए पूरी जानकारी
ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट Talkaaj.com के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें ।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…
Posted by Talkaaj
🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information🔥🔥 |
|
Click Here | |
🔥 Facebook Page | Click Here |
Click Here | |
🔥 Telegram Channel | Click Here |
🔥 Koo | Click Here |
Click Here | |
🔥 YouTube | Click Here |
🔥 ShareChat | Click Here |
🔥 Daily Hunt | Click Here |
🔥 Google News | Click Here |