PM Kisan की राशि हो सकती है 12000, 10वीं किस्त इस दिन आ सकती है
PM Kisan Samman Nidhi 2021 Latest News: नरेंद्र मोदी सरकार साल 2022 में यूपी-पंजाब समेत कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले किसानों को बड़ा तोहफा दे सकती है। यह भी संभव है कि 15 दिसंबर तक PM Kisan की किस्त 2000 रुपये के बजाय 4000 रुपये आए। हालांकि, केंद्र सरकार ने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है, लेकिन इसकी चर्चा इन दिनों आम है.
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केंद्र सरकार किसानों को सालाना 6000 की जगह तीन बराबर किस्तों में 12000 रुपये देगी. इसके अलावा आम किसानों को भी उम्मीद है कि 2024 से पहले या फिर दिसंबर 2021 में ही सरकार पीएम किसान की राशि बढ़ा सकती है। पिछले तीन महीने से इस मुद्दे पर किसानों के बीच चर्चा हो रही है। इस चर्चा को तब बल मिला जब बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की. मीडिया रिपोर्ट्स में मंत्री के इस बयान को लेकर खबरें थीं कि पीएम किसान सम्मान निधि की राशि दोगुनी करने जा रही है. इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है।
यह भी पढ़िए| PM Kisan Samman Nidhi Yojana में बड़ा बदलाव हुआ, Ration Card अब होगा अनिवार्य
आपको बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) के तहत अब तक केंद्र सरकार 2000-2000 रुपये की 9 किस्तें जारी कर चुकी है. पहली किश्त के रूप में जहां 3,16,08,941 किसानों के खाते में 2000 रुपये की राशि पहुंची, वहीं अब तक 9वीं किस्त में 10,79,44,942 किसानों को राशि भेजी जा चुकी है. अब 30 नवंबर तक शेष किसानों के खाते में 9वीं किस्त की राशि भेजी जाएगी. इसके बाद 1 दिसंबर 2021 से 31 मार्च 2022 के बीच PM Kisan की 10वीं किस्त आने लगेगी। संभव है कि 15 दिसंबर या उससे पहले किसानों के खातों में किस्त आ जाए।
यह भी पढ़िए | Ration Card: सरकारी दुकानों से राशन लेने के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए नए प्रावधान
देखें अवधिवार अब तक कितने किसान लाभान्वित हो चुके हैं
पीरियड | लाभार्थी किसान |
अगस्त-नवंबर 2021-22 | 10,79,44,942 |
अप्रैल-जुलाई 2021-22 | 11,09,90,123 |
दिसंबर-मार्च 2020-21 | 10,23,45,133 |
अगस्त-नवंबर 2020-21 | 10,22,81,673 |
अप्रैल-जुलाई 2020-21 | 10,49,28,865 |
दिसंबर-मार्च 2019-20 | 8,95,87,986 |
अगस्त-नवंबर 2019-20 | 8,76,19,845 |
अप्रैल-जुलाई 2019-20 | 6,63,18,440 |
दिसंबर-मार्च 2018-19 | 3,16,08,941 |
स्रोत: (https://pmkisan.gov.in/)
यह भी पढ़िए | PM Kisan Yojana: तमाम कोशिशों के बावजूद अटकी दो हजार रुपये की किस्त, करें ये काम, खाते में आएगा पैसा
यह भी पढ़िए |आप मुफ्त में Aadhaar Card Franchise लेकर मोटी कमाई कर सकते हैं, यह तरीका है
इस आर्टिकल को शेयर करें
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
TalkAaj (बात आज की) के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
TalkAaj (बात आज की) के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
TalkAaj (बात आज की) के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
TalkAaj (बात आज की) के समाचार ग्रुप Youtube से जुड़े
TalkAaj (बात आज की) के समाचार ग्रुप को Twitter पर फॉलो करें
TalkAaj (बात आज की) के समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े