इस कार ने Mahindra Thar, Scorpio, XUV300, XUV700 बिक्री में सबको छोड़ा पीछें, लोंग धड़ल्ले से खरीद रहे मिलते है कई शानदार फीचर
Mahindra ने अगस्त 2022 का सेल्स ब्रेकअप जारी किया है। ब्रेकअप के आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने Mahindra Bolero कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसमें सालाना 156.25 फीसदी की ग्रोथ हुई है। बोलेरो को नए मॉडल का फायदा मिला है।
आपके लिए | सावधान : इस तारीख से बिना इस कागज के पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा Petrol-Diesel – New Traffic Rules
पिछले महीने इसकी 8,246 यूनिट्स बिकी, जो अगस्त 2021 के मुकाबले 5,028 यूनिट ज्यादा है। अगस्त 2021 में Bolero की 3,218 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस प्रभावशाली वृद्धि के साथ, बोलेरो ने अपने परिवार के सदस्यों Scorpio, XUV700, XUV300, Thar, Marazzo, Alturas और KUV100 को भी पीछे छोड़ दिया है।
Mahindra Bolero की ज्यादा डिमांड, स्कॉर्पियो की ज्यादा ग्रोथ
पिछले महीने Mahindra की Bolero सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही। इसके आगे कंपनी के बाकी सभी मॉडल फीके पड़ गए। हालांकि सालाना ग्रोथ के मामले में Scorpio सबसे ऊपर है। कंपनी ने हाल ही में स्कॉर्पियो का नया मॉडल लॉन्च किया है। ऐसे में इस SUV की सालाना ग्रोथ 170.76% रही है। अगस्त 2021 में 2,606 Scorpio की बिक्री हुई, जो अगस्त 2022 में बढ़कर 7,056 यूनिट हो गई। यानी एक साल के अंतराल में इसकी 4,450 यूनिट अधिक बिकी।
टॉप-5 मॉडल के पास 99% मार्केट शेयर
Mahindra की बिक्री की सबसे बड़ी बात यह है कि इसके टॉप-5 मॉडल की बाजार हिस्सेदारी 99.36 फीसदी है। Bolero की 27.84%, Scorpio की 23.83%, XUV700 की 20.29%, XUV300 की 14.59% और थार की 12.81% बाजार हिस्सेदारी है। जबकि कंपनी की सबसे लग्जरी और महंगी SUV Alturas की मार्केट शेयर महज 0.15% है. वहीं, e-Verito के पास 0.33% और Marazzo के पास 0.15% मार्केट शेयर था।
Mahindra Bolero 22,701 रुपये तक महंगी हुई
Mahindra ने इसी महीने Bolero की कीमतों में बढ़ोतरी की है। यह तीन ट्रिम्स B4, B6 और B6 (O) में आता है। कंपनी ने इन तीनों ट्रिम्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। B4 की नई कीमत 9.53 लाख रुपये हो गई है। इसकी कीमत में 22,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
आपके लिए | All Maruti Suzuki Cars Prices: नई मारुति कार खरीदनी है? सभी वाहनों की कीमतें सिर्फ 2 मिनट में पढ़ें
B6 ट्रिम की नई कीमत अब 10 लाख रुपये हो गई है। इसकी कीमत में 22,701 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह B6 (O) की कीमत में 22,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब इसकी नई कीमत 10.48 लाख रुपये हो गई है। सभी नई कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
Mahindra Bolero NEO 21,007 रुपये तक महंगी हुई
Mahindra Bolero Neo चार ट्रिम्स N4, N8, N10 और N10 (0) में आती है। कंपनी ने N8 ट्रिम को छोड़कर बाकी के 3 ट्रिम्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। अब N4 की नई एक्स-शोरूम कीमत 9.48 लाख रुपये हो गई है। इसमें 18,800 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
आपके लिए | Maruti Swift LXI 51,000 रुपये में घर लेकर जाये, जानिए आसान फाइनेंस प्लान
इसी तरह N10 की नई एक्स-शोरूम कीमत 11.21 लाख रुपये हो गई है। यानी इसकी कीमत में 21,007 की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, N10 (0) में 20,502 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यानी अब इसकी नई एक्स शोरूम कीमत 11.99 रुपये हो गई है.
RELATED ARTICLES
आपके लिए | Best Affordable Electric Car: लॉन्च के लिए तैयार हैं ये सबसे सस्ती Electric Cars, कीमत होगी बेहद कम
आपके लिए | maruti suzuki ignis : Baleno, WagonR, Alto, Brezza नही मारुति की इस सस्ती कार की है डिमांड
आपके लिए | Get the new Maruti Alto K10 by paying just 46 thousand, know how much will be the monthly EMI
आपके लिए | सिर्फ 46 हजार देकर घर ले जाये नई Maruti Alto K10, बस इतनी सी होगी EMI, देखे पूरी डिटेल्स
आपके लिए | Best Selling Car: इस सस्ती कार को लोग धड़ल्ले से खरीद रहे, Alto और Wagon R को भी छोड़ा पीछे
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…
Posted by Talkaaj.com
?? Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information?? |
|
Click Here | |
? Facebook Page | Click Here |
Click Here | |
? Telegram | Click Here |
? Koo | Click Here |
Click Here | |
? YouTube | Click Here |
? Google News | Click Here |
2 thoughts on “इस कार ने Mahindra Thar, Scorpio, XUV300, XUV700 बिक्री में सबको छोड़ा पीछें, लोंग धड़ल्ले से खरीद रहे मिलते है कई शानदार फीचर ”
लेना तो चाहता हूं । लेकिन इस जन्म में नहीं अगले जन्म में लेंगे । इस जन्म पढ़ाई तो कर लिए हैं लेकिन नौकरी नहीं है। वैसे मेरा काम Ac रिपेयर का है अगर भगवान चाहेंगे तो सफलता जारूर मिलेगी।???
apke sare spne pure hoge